Home News Posts उत्तराखंड राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर प्रारम्भ

राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर प्रारम्भ

0
563






रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पत्थर चट्टा , रुद्रपुर में आज दिनांक 02.03.25 को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रारम्भ हुआ I
शिविर का आरम्भ उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा के जिला समन्वयक डॉ.धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने शिविरार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व, उसकी उपादेयता और सामाजिक विकास में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया ।
प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार उभान ने शिविरार्थियों का आह्वान किया कि वे शिविर के दौरान समाज के बीच सामाजिक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जागरूक करें । आपने स्वयंसेवियों का आह्वान किया कि चुने हुए कार्यक्षेत्र में काम करते हुए अपने आचरण व्यवहार से समाज में एक अच्छी छाप छोड़ें ।
आयोजन के विशिष्ट अतिथि समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रोफेसर हेमलता सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में सात दिवसीय शिविर एक ऐसा अवसर होता है जिसके माध्यम स्वयंसेवी पूरे जीवन के लिए अनुभव लेकर जाता है । इसलिए स्वयंसेवियों को चाहिए कि वे पूर्ण समर्पण के साथ इस अवधि में कार्य करें । समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार ने कहा यह युवाओं की तरुणाई की बेला है । इस जाग्रत अनुभवों के साथ गुजारना चाहिए । राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ.राजेश कुमार सिंह ने शिविरार्थियों को युवाओं के सामाजिक सरोकारों के बारे में जागरूक किया ।
अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विकार हसन खान तथा वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर शलभ गुप्ता ने भी शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन किया ।
दिन रात के इस सात दिवसीय शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के कुल 35 स्वयंसेवियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है । इस उद्घाटन समारोह राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवी रमेश कोली, कैलाश चौधरी , प्रशांत कुमार और अनुसेवक श्री जनार्दन कांडपाल, श्री सत्येंद्र शाह, श्री संदीप सिंह डसीला आदि मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अलंकृता सिंह के द्वारा किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा.शिल्पी अग्रवाल ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here