Home News Posts करोड़ो की भालू की पित्त व लाखों की चरस के साथ तस्कर...

करोड़ो की भालू की पित्त व लाखों की चरस के साथ तस्कर दबोचा

0
306

पिथौरागढ़। करोड़ो रूपये की भालू की पित्त व लाखों की चरस के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार देर रात एक सूचना के आधार पर पुलिस, एसओजी व वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को गलाती पुल के पास धारचुला की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। टीम द्वारा जब से रूकने का इशारा किया गया तोक वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 किलो 300 ग्राम चरस तथा 175 ग्राम भालू की पित्त बरामद हुई। जिसे वह बेचने के लिये वह पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। पूछताछ मेंं उसने अपना नाम सूर्य बहादुर बुढ़ाथोकी पुत्र चन्द्र बहादुर बुढ़ाथोकी निवासी सर्मी गांव वार्ड न. 1 जिला डोल्पा नेपाल बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ कोतवाली धारचुला में एनडीपीएस व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here