Home News Posts करोड़ो की साइबर ठगी का ईनामी मास्टर माइंड गिरफ्तार

करोड़ो की साइबर ठगी का ईनामी मास्टर माइंड गिरफ्तार

0
341

उधमसिंहनगर। करोड़ों रूपये की साइबर ठगी के मास्टर मांइड 25 हजार के ईनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से भारी मात्रा में मोबाइल, एटीएम कार्ड चैकबुक व अन्य दस्तावेज बरामद हुए है। आरोपी पर मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
जानकारी के अनुसार बीती 29 मई को हरबंस लाल पुत्र स्व. भोगी राम हाल निवासी शान्ति कालोनी वार्ड न. 16 रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर ने कोतवाली रूद्रपुर में तहरीर देकर बताया कि उनके बैंक खाते से 13 मई को 5 हजार, 19 मई को 49,999.99 रुपये कुल 54,999 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधडी कर निकाल लिये गये है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। मामले में पुलिस की जांच के दौरान फरार चल रहे आरोपियों अजय सैनी, मनोज सैनी पुष्पेन्द्र, सत्यपाल, विशुराज, रितिक, शेरु चौहान, को पूर्व में गिरफ्तार कर लिये गये। जिनके कब्जे से 6 मोबाईल, 12 एटीएम कार्ड, 13 चैक बुक, 21 भरे हुए चैक, 4 पासबूक, 2 क्यूआर स्कैनर, 1 डोंगल एयरटैल, 1 डायरी, आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किया गया था। घटना में फरार आरोपियों रोहित सोनी, बसंत, रोहित कुमार, की तलाश हेतू राज्यो में दबिश दी जा रही थी। घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे शातिर आरोपी रोहित सोनी पुत्र सुनील सोनी निवासी इन्द्रा नगर कुबेर आश्रम के सामने थाटीपुर ग्वालियर मध्य प्रदेश उम्र—25 वर्ष के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारण्ट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। आज पुलिस टीम द्वारा फरार चल रहे आरोपी रोहित सोनी को कोर्ट के पास रुद्रपुर नैनीताल रोड उधमसिंह नगर से हिरासत में लिया गया है। जिसके द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर धोखाधडी की घटना कारित करना बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here