- जन—जन की सरकार को दिया कांग्रेस ने करारा जवाब
देहरादून। भले ही अभी उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव में एक साल से भी अधिक समय शेष हो लेकिन भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने अभी से अपने—अपने मोर्चे संभाल लिए हैं। भाजपा द्वारा शुरू किए गए जन—जन की सरकार और जन—जन के द्वार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा का यह नारा प्रदेश के लोगों के लिए महज नारा भर है। भाजपा की सरकार जनता के द्वार नहीं धन्ना सेठों के द्वार है। वह कहते हैं कि हमारे लिए तो बस नारा है लेकिन उनके लिए वारा न्यारा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल का कहना है कि भाजपा की नीतियां और नियत सिर्फ अपने लिए काम करना रहा है। खनन के पटृे बाहर के लोगों के लिए है और हमारे लिए नारे दिए जा रहे हैं। गणेश गोदयाल सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर धामी सरकार को हमेशा ही निशाने पर रखते रहे हैं। 2027 के विधानसभा से पूर्व पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सौंपते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेवारी दिए जाने के बाद उनके यह हमले और अधिक तीखे होते जा रहे हैं। अभी बीते दिनों वह भ्रष्टाचार मामलों की लंबी सूची को लेकर भाजपा की घेराबंदी करते दिखे। वहीं आपदा प्रबंधन की खामियों को लेकर भी उन्होंने काफी उग्र बयान दिए थे।
कांग्रेस द्वारा समय पूर्व 2027 के चुनाव के चुनाव प्रबंधन और चुनाव प्रचार समितियाें की जिम्मेदारी प्रीतम सिंह और डा. हरक सिंह को सौंपे जाने के बाद सिर्फ गणेश गोदियाल और डा. हरक सिंह ही भाजपा नेताओं और सरकार पर सीधा हमला करते दिख रहे हैं। गणेश गोदियाल अभी धराली पर भाजपा नेताओं के खुलासे के बाद वहां मलबे में अभी 150 से अधिक शव दफन है जिसके ऊपर सरकार ने सड़क बनवा दी है। जोर—शोर से गणेश गोदयाल ने इस मुद्दे को उठाया था।
2027 का चुनाव भाजपा के लिए इसलिए अहम है क्योंकि वह यहां जीत की हैट्रिक लगाकर नया इतिहास रचना चाहती है। अपने चुनाव मैनेजमेंट और साम, दाम, दंड, भेद की नीतियों में महारत रखने वाली भाजपा की सोच है कि वह बिहार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी एक तरफा जीत दर्ज कर सकती है लेकिन कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा के हर हथकंडे से निपटने की इस बार बड़ी तैयारी कर ली है। कांग्रेस नेता अभी से भाजपा के हर वार पर पलटवार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इस बार उन्हें भाजपा से कैसे निपटना है। जन—जन की सरकार के उसके नारे के जवाब में कांग्रेस जल्द ही अपना कार्यक्रम लॉन्च करने वाली है जिसमें सरकार की नीतियों का जवाब देने की तैयारी की जा रही है।




