Home News Posts उत्तराखंड श्री केदारनाथ धाम यात्राः दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्री केदारनाथ धाम यात्राः दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

0
19
  • पुलिस की प्रभावी व्यवस्थाओं से यात्रा मार्ग पर सुरक्षा सुदृढ़

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ यात्रा सकुशल संचालित हो रही है श्री केदारनाथ धाम में निरन्तर श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है, कपाट खुलने की तिथि से पहले सप्ताह में तक कुल दो लाख सात हजार चार सौ बावन (2,07,452) श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के सकुशल दर्शन कर लिये हैं, बढ़ती भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने हेतु पुलिस बल द्वारा प्रभावी व्यवस्थाएं की गई हैं।
श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे सभी श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कराकर सुगम दर्शन कराये जा रहें हैं, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी द्वारा श्रद्धालुओं से निरन्तर संवाद स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम के साथ—साथ उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है जो श्रद्धालुओं के लिए मानसिक संबल बन रहा है।
प्रतिकूल मौसम के बावजूद ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल के स्तर से स्वयं के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। त्वरित सहायता हेतु यात्रा मार्ग पर 8 खोया—पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां पुलिस बल की तैनाती की गई है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में राहत कार्यों हेतु पुलिस बल, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के साथ ही मोबाइल या जरुरी सामान खोने पर वापस दिलवाने के साथ—साथ बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलवाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के सहायतार्थ यात्रा मार्गों पर खोया पाया केन्द्र बनवाये गये हैं। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में अब तक मदद हेतु कुल 265 कॉल प्राप्त हुई हैं, जिनके सापेक्ष अब तक 100 श्रद्धालुओं के बिछड़ने पर उनके परिजनों से मिलवाया गया, 30 खोए हुए मोबाइल फोन, 45 पर्स व बैग तथा 10 अन्य जरुरी सामान ज्वैलरी आदि ढूंढकर वापस लौटाई गयी है, इसके अतिरिक्त बुजुर्ग व असहाय श्रद्धालुओं को मन्दिर दर्शन के समय आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here