नैनीताल। अनियंत्रित होकर बाइक के खाई में गिर जाने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनो घायलों को बाहर निकाला। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बलदियाखान नामक स्थान पर बाइक पर सवार 2 युवक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गये है, जिनके रेस्क्यू हेतु ैएसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप की सहायता से लगभग 15 मीटर गहरी खाई में उतरकर दो व्यक्तियों को सुरक्षित निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया गया। दोनों व्यक्तियों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत सुरक्षित किया गया है। घायलों के नाम विशाल सिंह बिष्ट पुत्र हीरा सिंह बिष्ट निवासी मल्ला गोरखपुर, भोटियापडाव व शिवराज सिंह बिष्ट पुत्र भीम सिंह बिष्ट, निवासी ऊंचा पूल मुखानी बताये जा रहे है।




