Home News Posts उत्तराखंड आरआरपी ‘बादाम’ भेंट कर भाजपा को लोकायुक्त वादा याद दिलाएगी

आरआरपी ‘बादाम’ भेंट कर भाजपा को लोकायुक्त वादा याद दिलाएगी

0
17

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (आरआरपी) 7 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बादाम भेंट कर 2017 के लोकायुक्त गठन वाले चुनावी वादे को याद दिलाएगी।
आज पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल और देहरादून जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने यह ऐलान किया। शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि भाजपा ने 100 दिनों में लोकायुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन 9 साल बाद भी वादा अधर में लटका है। सुलोचना ईष्टवाल ने बताया, 7 मई 2026, बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे नेहरू कॉलोनी, फवारा चौक पर कार्यकर्ता एकत्र होंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष को बादाम भेंट की जाएगी। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। नवीन पंत ने कहा कि जनता भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहती है और लोकायुक्त इसकी मजबूत गारंटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here