बिक गया राज कपूर का घर

0
618

मुंबई। हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम कपूर खानदान की पुश्तैनी संपत्ति बिक गई है। फिल्म जगत के शो-मैन दिवंगत एक्टर राज कपूर का चेंबूर स्थित बंगला बिक गया है। पहले उनका आर.के स्टूडियो और अब ये घर, जिसमें उनकी यादें बसती थीं, इसे बेच दिया गया है। इस घर को राज कपूर ने साल 1946 में खरीदा था, जहां वह अपनी पत्नी कृष्णा राज और बेटों के साथ रहा करते थे। राज कपूर के बंगले को गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस संपत्ति पर गोदरेज कंपनी रियल एस्टेट बिजनेस करेगी। ये आलीशान बंगला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के पास है, जिसके कारण इसकी वेल्यू और भी बढ़ जाती है। इससे पहले गोदरेज ने ही राज कपूर के आर.के स्टूडियो को साल 2019 में खरीदा था। बता दें कि राज कपूर का ये बंगला उनके आर.के स्टूडियो के पीछे ही बना है। इसमें कपूर खानदान की कई यादें जुड़ी हैं। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 42 साल पहले इसी घर में हुई थी। इसका नाम राज कपूर की पत्नी के नाम पर था। बंगले को कृष्णा राज बंगलो के नाम से जाना जाता था। ऋषि कपूर के अलावा उनके भाई रणधीर और बबीता ने इसी घर में फेरे लिए थे। इनके अलावा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा और करिश्मा कपूर की शादी भी इसी बंगले में हुई थी। साल 2005 में ऋषि कपूर इस बंगले को बेचना चाहते थे, उस वक्त इसकी कीमत 30 करोड़ लगाई गई थी, लेकिन उनकी मां कृष्णा राज ने बंगले को नहीं बेचने दिया। कुछ साल पहले तक रणधीर कपूर इसी बंगले में रहा करते थे। उन्होंने ये बंगला ये कहते हुए छोड़ा था कि उन्हें यहां अकेलपन महसूस होता है। अब इस मौके पर रणधीर कपूर का बयान सामने आया है। वह ये बंगला बिकने पर भावुक हैं और उन्होंने कहा,”चेंबूर में इस रेजिडेंशल प्रॉपर्टी से हमारी कई यादें जुड़ी हैं और हमारे परिवार के लिए इसका ऐतिहासिक महत्व है। इस लोकेशन के डिवेलपमेंटऔर समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए गोदरेज प्रॉपर्टी के साथ एक बार फिर जुड़कर हमें खुशी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here