प्रियंका गिरफ्तार, गेस्ट हाउस को बनाया अस्थाई जेल

0
541

गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों में उबाल

सीतापुर। बीते दो दिनों से पुलिस हिरासत में रह रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ सीतापुर पुलिस ने शांति भंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी लखनऊ से लखीमपुर के लिए रात 12 बजे ही निकल गई थी लेकिन सीतापुर पुलिस द्वारा उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया था जिसे लेकर उनकी पुलिस से भिड़ंत भी हुई थी इसके बाद उन्हें यही पीएसी के गेस्ट हाउस में रखा गया है। प्रियंका को हिरासत में रखने को लेकर कई राज्यों में कांग्रेसी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किए थे।
लखीमपुर खीरी जाने की जिद पर अड़ी प्रियंका के खिलाफ अब पुलिस द्वारा धारा 151, 107 तथा 116 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आज गेस्ट हाउस के ऊपर पुलिस के ड्रोन उड़ने की तस्वीरें भी आई थी। कांग्रेसी इसे लोकतंत्र की हत्या और भाजपा की तानाशाही बताकर इस गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। वहीं प्रियंका का कहना है कि वह यहां छह महीने भी रह सकती है लेकिन लखीमपुर के पीड़ित किसान परिवारों से बिना मिले नहीं जाएगी उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उधर गेस्ट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसी उनके समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here