Home News Posts उत्तराखंड राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 3 नवंबर को करेंगी विशेष सत्र कोे संबोधित

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 3 नवंबर को करेंगी विशेष सत्र कोे संबोधित

0
345

देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र तीन व चार नवम्बर को होना है। जिसकी तैयारियां की जा रही है, इस विशेष सत्र में तीन नवम्बर के राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू सम्बोधित करेगी। जो तीन दिन के लिए उत्तराखण्ड दौरे में रहेंगी।
उत्तराखण्ड में तीन व चार नवम्बर को होने वाले विशेष सत्र के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इस सत्र के पहले दिन यानि तीन नवम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्बोधित करेंगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। दो नवंबर को वह हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी जबकि तीन नवंबर को देहरादून विधानसभा में विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा।
राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित होने जा रहे विशेष सत्र में तीन नवंबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। तीन व चार नवंबर को होने वाले विशेष सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं। रजत जयंती के उपलक्ष्य पर विशेष सत्र ऐतिहासिक होगा। इस सत्र में पक्ष—विपक्ष राज्य की राज्य यात्रा के साथ भविष्य के रोडमैप पर चर्चा करेंगे। विधानसभा सचिवालय भी सत्र को यादगार बनाने के लिए तैयारियों में जुटा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि विशेष सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। इसके अलावा सदन में राज्य के विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here