खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का करीबी पपलप्रीत सिंह गिरफ्तार

0
304


नई दिल्ली। अमृतपाल सिंह के फरारी मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमृतपाल सिंह के बाद से फरार चल रहे उसके करीबी पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है। पपलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पकड़े जाने की उम्मीद बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल ने पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इस बारे में दिल्ली पुलिस से कोई संपर्क नहीं साधा गया, ना ही कोई मदद ली गई।
पपलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पकड़े जाने की उम्मीद बढ़ गई है। फरारी के दौरान पपलप्रीत सिंह शुरू से अमृतपाल के साथ रहा। पुलिस को जानकारी मिली कि पपलप्रीत ने अपनी कार में अमृतपाल को फरार होने में मदद की। 18 मार्च को पंजाब पुलिस की कार्रवाई से डरकर भाग रहे अमृतपाल सिंह को लेकर स्पेशल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसे में कुछ दिन पहले अमृतपाल की एक शख्स के साथ फोटो सामने आई थी। आखिरी बार दोनों को होशियारपुर में साथ देखा गया था। यहां पुलिस से बचने के चक्कर में दोनों में अलग हो गए थे। अब पुलिस पपलप्रीत से पूछताछ कर रही है ताकि अमृतपाल के बारे में पता लगाया जा सके और उसे भी गिरफ्तार किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here