Home News Posts उत्तराखंड दो लाख की स्मैक सहित एक दबोचा

दो लाख की स्मैक सहित एक दबोचा

0
22



देहरादून। नशा तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से अनुमानित 2 लाख रूपये की स्मैक बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली विकासनगर पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस हीरालाईन ढकरानी के करीब पहुंची तो उसे वहंा एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया तो उसके पास से 7.59 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ मेें उसने अपना नाम सोहेल उर्फ मुर्गा पुत्र निसार निवासी वार्ड नं. 9 ढकरानी थाना विकासनगर जिला देहरादून बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here