Home News Posts उत्तराखंड 66 लाख की स्मैक सहित एक गिरफ्तार

66 लाख की स्मैक सहित एक गिरफ्तार

0
24

नैनीताल। कुमांऊ मंडल की वादियों मेें नशे का जहर घोल रहे एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 66 लाख 30 हजार की 221 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम कोतवाली हल्द्वानी व एसओजी ने नशा तस्करी की एक सूचना के बाद क्षेत्र मेंं चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति को संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक व अन्य सामग्री बरामद की गयी। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय सिंह नेगी (उम्र 35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम सिंह निवासी ग्राम बैड़ा, थाना द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here