Home News Posts उत्तराखंड दून अस्पताल की लिफ्ट में 12 साल के बच्चे से की अश्लील...

दून अस्पताल की लिफ्ट में 12 साल के बच्चे से की अश्लील हरकत!

0
35

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, देहरादून में एक बार फिर गंभीर घटना सामने आई है। यहंा मेडिसिन विभाग में भर्ती एक मरीज के साथ आए 12 वर्षीय बच्चे के साथ अस्पताल के सफाईकर्मी द्वारा लिफ्ट में अश्लील इशारे करने का आरोप लगा है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे घटी। बच्चा लिफ्ट में जा रहा था। लिफ्ट में पहले से मौजूद सफाईकर्मी ने उसके साथ अश्लील इशारे किए। लिफ्ट से बाहर निकलते ही बच्चे ने परिजनों और अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की और आरोप लगाया कि सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। परिजनों के गुस्से और आरोपों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। वीडियो में घटना से जुड़ी शिकायतें और आक्रोश साफ दिखाई दे रहा था। वहीं आरोपी सफाईकर्मी ने आरोपों को गलतफहमी बताया है। उसका कहना है कि वह बच्चे के साथ केवल मजाक कर रहा था और उसकी कोई गलत मंशा नहीं थी। प्रशासन ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं।
बता दे कि यह घटना अस्पताल में पहली नहीं मानी जा रही। पहले भी सुरक्षा और कर्मचारी व्यवहार से जुड़ी शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिसकी वजह से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि चिकित्सा अधीक्षक से पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल प्रबंधन की जांच पूरी होने के बाद ही यह तय होगा कि वास्तव में क्या हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here