सिटी हॉल पर बदमाशों ने की गोलीबारी, मेयर समेत 18 लोगों की मौत

0
252

नई दिल्ली। मेक्सिको में एक बार फिर से खूनी संघर्ष देखने को मिला है। मेक्सिको के सैन मेगुल टोटोलेपन में स्थित सिटी हॉल में बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई हैं। गोलीबारी की घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है।
मरने वालों में मेयर भी शामिल हैं। जब यह गोलीबारी हुई तो सिटी हॉल और उसके आसपास अफरातफरी मच गई थी। हालांकि कहा जा रहा है कि इस गोलीबारी में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। इस घटना का कारण अभी सामने नहीं आया है।
गोलीबारी की घटना के समय सिटी हॉल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बुधवार शाम को हुई इस गोलीबारी की घटना में बदमाशों ने खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें सिटी हॉल के बाहर बड़ी संख्या में खून से लथपथ शव पड़े देखे गए हैं। इसके साथ ही इमारत में अंधाधुंध गोलीबारी के बाद छर्रो के निशान बन गए हैं।
स्थानीय मीडिया के अनुसार कहा जा रहा है कि घटना में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। लेकिन सोशल मीडिया पर आए वीडियो और तस्वीरों में सिर्फ 18 ही शव हॉल के बाहर पड़े देखने को मिले हैं। इसी के आधार पर अब तक 18 की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में शहर के मेयर कोनराडो मेनडोजा, उनके पिता, पूर्व मेयर जुआन मेनडोजा और 7 म्यूनिसिपल पुलिस अफसर भी शामिल हैं। सिटी हॉल पर फायरिंग के साथ ही आसपास के इलाकों में बसों और अन्य वाहनों को आग लगा दी गई थी। ऐसा अक्सर मेक्सिको में अपराधियों की ओर से किए गए हमलों के दौरान देखने को मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here