Home News Posts ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं सोनिया गांधी, राहुल संग की पदयात्रा

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं सोनिया गांधी, राहुल संग की पदयात्रा

0
615

कर्नाटक। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को कर्नाटक के मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा में सोनिया गांधी करीब 10 मिनट तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलीं। इसके बाद वह कार में बैठकर यात्रा के साथ रहीं। सोनिया गांधी के पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को 3700 किमी से अधिक दूरी तय करनी है। सोनिया गांधी ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा शुरू की। वह पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी।
इस दौरान कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा है कि विजयादशमी के बाद कर्नाटक में हमारी विजय हो रही है। सोनिया गांधी के कर्नाटक में आने और यहां की सड़कों पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर हमें गर्व है। हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं और बीजेपी की दुकान बंद होने की ओर है। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here