कार खाई में गिरी, तीन की मौत एक घायल

0
373

बागेश्वर। सड़क दुर्घटना मेें देर रात एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों व घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार देर रात बागेश्वर दफौट मोटर मार्ग पर पुलिस लाइन के समीप एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चालक मनोज कुमार पुत्र पूरन निवासी सिमतोली की हालत गम्भीर है। हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन व पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी सिमतोली, रोहित पुत्र भूपाल सिंह, सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास, कपकोट विधायक सुरेश गढ़ियंा, जिला पंचायत सदस्य बसंती देव सहित कई स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे और घटना पर दुख जताते हुए चिकित्सालय पहुंच कर घायल का हाल चाल जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here