दिन दहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर की लाखों की लूट, महिला घायल

0
90

  • मेहमान बनकर घर में घुसे थे लुटेरे

हरिद्वार। दिन दहाड़े मेहमान बनकर घर में घुसे बदमाशों ने चाय नाश्ते के बाद लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। लूट का विरोध करने पर बदमाशों द्वारा घर की मालकिन को गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहंंा उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। हालांकि पुलिस अब लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब 10.30 बजे की है जब दो बदमाश पुरानी तहसील स्थित नकली चाय वाली गली में विपिन गोयल के मकान में घुस गए। घर में उनकी पत्नी रेखा अकेली थी। तभी दो बदमाश घर में घुसे और महिला को धमकाते हुए उससे जेवर और नकदी देने को कहा। महिला ने विरोध किया तो बलपूर्वक बदमाशों ने कुंडल, नकदी और मोबाइल आदि लूट लिया। महिला द्वारा अधिक विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर उसे जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू करते हुए घायल महिला को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहंा हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला के पति विपिन गोयल ने बताया कि उसकी पत्नी ने बताया कि दोनों लोगों में से एक उनका रिश्तेदार था और एक अन्य उसके साथ अंजान युवक था। दोनो घर आए तो उन्हें चाय नाश्ता आदि भी महिला के द्वारा करवाया गया लेकिन अचानक उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी और विरोध करने पर महिला को घायल कर दिया। बहरहाल पुलिस अब लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here