हरिद्वार। 15 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अपहरणकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 27 अगस्त को भगवानपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा भगवानपुर थाने में तहरीर देकर बताया गया था कि शेखर पुत्र ऋषिपाल निवासी लोधीपुर जनपद सहारनपुर उ.प्र. द्वारा उनकी नाबालिग बहन (15 वर्ष) को बहला—फुसलाकर कर भगा ले जाया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शेखर की तलाश शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश/गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किये जा रहे थे जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




