मेडिकल कर्मी ने काटा अपना गला, गम्भीर घायल

0
260

देहरादून। नौकरी में तनाव के चलते डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा देर रात अपना गला काट लिया गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र पोखरियाल डोईवाला रेलवे स्टेशन के नजदीक गुरूद्वारे के समीप डॉक्टर कॉलोनी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि कल रात लगभग डेढ़ बजे वीरेंद्र पोखरियाल द्वारा अपने घर में ही शेविंग ब्लेड से अपना गला काट दिया गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वीरेंद्र पोखरियाल के अनुसार उसे अपनी नौकरी की टेंशन है और उसे हाइपरटेंशन,घबराहट हो गयी थी जिसके चलते उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया गया। वीरेंद्र पोखरियाल ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के मरीजों के लिये चलाये जा रहे कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here