- फॉरेंसिक और आतंकी जांच टीमें मौके पर, कई गाड़ियां जलकर खाक
नई दिल्ली। दिल्ली में आज शाम लगभग 6:30 बजे एक कार में बेहद भीषण धमाका हुआ। इस दौरान कई अन्य कारों में भी आग लग गई। इस हादसे की तस्वीरें इतनी भयावह है कि उन्हें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक होगा। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 14 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। LNJP अस्पताल के आधिकारी बयान में 8 लोगों की मौत का जिक्र किया गया है लेकिन दिल्ली पुलिस ने अभी तक 1 व्यक्ति की मौत की ही जानकारी दी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और आतंकवाद जांच टीम भी पहुंच चुकी है। मौके पर दमकल की लगभग 8 गाड़ियां मौजूद हैं।




