लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि.) सीडीएस नियुक्त

0
366

धामी ने सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) को दी बधाई व शुभकामनाएं

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) को बुधवार को नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया गया। जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से ही यह पद रिक्त था। पद रिक्त होने के 9 महीने से अधिक समय बाद इस पर नियुक्ति की गई है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर लेफ्टिनेंट जनरल चौहान की नियुक्ति की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान जी (से.नि.) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के सपूत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर प्रत्येक उत्तराखण्डवासी गौरान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here