Home News Posts जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल बोले- ‘गांधीजी के पास नहीं थी कोई डिग्री’

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल बोले- ‘गांधीजी के पास नहीं थी कोई डिग्री’

0
441


जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी के पास लॉ की कोई डिग्री नहीं थी। उन्होंने कहा कुछ लोग प्रतिकार भी करेंगे, लेकिन मैं तथ्यों के साथ आगे बात करूंगा। उपराज्यपाल का ये वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 23 मार्च को ग्वालियर की ITM यूनिवर्सिटी में मनोज सिन्हा ने डॉ। राममनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और दार्शनिक के तौर पर डॉ। लोहिया ने बराबरी, मानवीय गरिमा और सामाजिक न्याय के लिए अथक प्रयास किए और आम आदमी को नई उम्मीद दी थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि कौन कहेगा कि गांधी जी शिक्षित-प्रशिक्षित नहीं थे? लेकिन क्या आपको पता है कि उनके पास कोई यूनिवर्सिटी डिग्री या क्वॉलिफ़िकेशन नहीं थी। उनके पास बस एक हाई-स्कूल डिप्लोमा था। लॉ प्रैक्टिस करने के लिए उन्होंने क्वॉलिफ़ाई किया था, मगर उनके पास कोई लॉ डिग्री नहीं थी। मनोज सिन्हा ने कहा कि सिर्फ डिग्री एजुकेशन नहीं है।
मनोज सिन्हा ने महात्मा गांधी को लेकर कहा कि जितनी चुनौतियां आईं, जितनी परीक्षाएं आईं, उन्होंने सत्य कभी नहीं त्यागा और महात्मा गांधी ने अंतरध्वनि को पहचान लिया। इसका परिणाम हुआ कि राष्ट्रपिता हो गए। एक और चीज़ मैं कहना चाहता हूं। शायद कम लोगों को मालूम हो। देश के कई पढ़े-लिखे लोगों को भी भ्रांति है कि गांधी जी के पास लॉ डिग्री थी। गांधी जी के पास कोई डिग्री नहीं थी। सिन्हा ने कहा कि शिक्षा डिग्री से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। मनोज सिन्हा ने कहा कि कबीर दास पढ़ने की बात छोड़िए, वह नाम लिखना भी नहीं जानते थे। लेकिन उन पर एक हजार से ज्यादा पीएचडी हो चुकी हैं। लेकिन कबीर ने भी अपनी अंतर्ध्वनि पहचानी। सचिन तेंदुलकर के पास भी कोई डिग्री नहीं थी। वह सिर्फ हाई स्कूल पास हैं। उन्होंने भी अपनी अंतर्ध्वनि पहचानी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here