Home News Posts उत्तराखंड रेत में दबने से मजदूर की मौत

रेत में दबने से मजदूर की मौत

0
21

नैनीताल। लालकुआं में एक स्टोन क्रशर पर हुए दर्दनाक हादसे के दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी। जिसने औघोगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ निवासी 30 वर्षीय पवन सिंह की डंपर में रेत भरने के दौरान रेत के नीचे दबने से मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इस हादसे को कार्यस्थल पर बरती गई कथित लापरवाही का परिणाम बताया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ निवासी पवन सिंह शनिवार सुबह रोज की तरह काम पर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टोन क्रशर परिसर में वह डंपर के किनारों पर कटृे लगा रहा था, ताकि रेत बाहर न गिरे। इसी दौरान वहां मौजूद जेसीबी चालक ने कथित तौर पर बिना यह सुनिश्चित किए कि डंपर में कोई व्यक्ति मौजूद है या नहीं, लगातार रेत डालनी शुरू कर दी। देखते ही देखते पवन भारी मात्रा में रेत के नीचे दब गया।
बरसात के कारण रेत गीली और भारी हो चुकी थी। ऐसे में पवन को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला। कुछ समय बाद जब डंपर से रेत उतारी जा रही थी, तब मजदूरों को उसके दबे होने की जानकारी मिली। साथी मजदूरों ने तत्काल फावड़ों की मदद से रेत हटाकर पवन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आशंका है कि रेत के नीचे दबने से उसका दम घुट गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here