देहरादून। राजधानी दून में दीपावली के पूर्व ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ो की डकैती मेंं पुलिस के हाथ अब तक खाली है। हालांकि पुलिस डकैतों के सहयोगियों तक तो पहुंच गयी है लेकिन मुख्य डकैत 11 दिन बीत जाने के बाद अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
राज्य स्थापना दिवस यानि नौ नवम्बर के दिन राजधानी दून के ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों की डकैती अब दून पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। क्योकि इसका एक कारण यह भी है कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देश की राष्ट्रपति खुद राजधानी में मौजूद थी। जिसके चलते पुलिस का दावा था कि राजधानी में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है। ऐसे में इन डकैतो द्वारा पुलिस को चुनौती पेश करते हुए दिन दहाड़े करोड़ो की डकैती की इस घटना को अंजाम दिया गया था।
हालांकि इस घटना की सूचना पुलिस को तत्काल दे दी गयी थी। लेकिन इसके बावजूद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सेंध लगाते हुए डकैत फरार होने में सफल रहे। इस बात से पुलिस की कार्यश्ौली पर ही सवाल उठना लाजमी है। क्योंकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान पुलिस कड़े सुरक्षा प्रबन्धों का दावा कर रही थी। पुलिस द्वारा अब उन डकैतों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन सवाल वहीं है कि मुख्य डकैत जो 11 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है आखिर कब पकड़े जायेगें?