Home News Posts उत्तराखंड आपराधिक मामलों में संदिग्ध है हेम भट्ट की भूमिकाः एसपी सिटी

आपराधिक मामलों में संदिग्ध है हेम भट्ट की भूमिकाः एसपी सिटी

0
169
  • पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों में रोष

देहरादून। पत्रकार हेम भटृ के अपहरण की संभावनाओं से परे पुलिस ने इसे पूछताछ के लिए थाने बुलाना बताया है और कहा है कि 20 हजार के एक ईनामी का सहयोग करने में संदिग्धता के आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि जिस प्रकार से सुबह तड़के पुलिस ने उन्हें उनके परिवार के सामने जबरन एक अपराधी की तरह घर से उठाया उससे पुलिस कार्यश्ौली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं हेम भट्ट की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है जिन्होने इस सम्बन्ध में डीजी सूचना बंशीधर तिवारी से भी मुलाकात कर पत्रकार को पकड़ने का खुला विरोध जताया है।
इस मामले में एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि 20 हजार रूपये का इनामी आरोपी प्रदीप सकलानी जिसको रायपुर थाने द्वारा अरेस्ट किया गया है साथ ही जो अब न्यायिक अभिरक्षा में जेल मे है,जिस पर करीब 26 से अधिक धोखाधड़ी के मुकदमें जनपद के विभिन्न थानो में दर्ज हैं व दो दर्जन से अधिक चेक बाउंस के मुकदमे विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी प्रदीप सकलानी नेहरू कॉलोनी के तीन मुकदमो मे व एक रायपुर के मुकदमे में फरार था। जिसके द्वारा पूछताछ के दौरान विवेचको को कई संदिग्धों के बारे में जानकारी दी गई जिनके द्वारा धोखाधड़ी में उसको सहयोग किया गया व पुलिस से बचने के लिए व मामला रफा दफा करने के लिए लगातार प्रदीप सकलानी के संपर्क में थे ऐसे सभी संदिग्ध व्यक्तियों को लगातार पूछताछ हेतु थाने बुलाया जा रहा है। इसी कार्रवाई के क्रम में हेम भटृ जिसका नाम प्रदीप ’सकलानी द्वारा विवेचकों को बताया गया उनको भी संदिग्धता के आधार पर पूछताछ हेतु नेहरूकालोनी थाने बुलाया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
हालांकि पुलिस द्वारा सुबह सवेरे घर में घुसकर पत्रकार को पुलिस द्वारा जबरन उठाये जाने पर भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पुलिस की इस कार्यवाही पर नाराजगी जताई गयी है। वहंीं इस घटना को लेकर पत्रकाराें मे रोष व्याप्त है। पत्रकारों द्वारा डीजी सूचना बंशीधर तिवारी जी से सूचना निदेशालय में मुलाकात कर अपनी भावनाएं व्यक्त की गयी। साथ ही पुलिस द्वारा तड़के चार बजे पत्रकार हेम भटृ को दबिश देकर पकड़ने का खुलकर विरोध भी दर्ज कराया है। डीजी साहब ने इस विषय की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस के आलाधिकारियों से भी फोन पर वार्ता कर वस्तुस्थिति जानी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here