नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दिपके की हिरासत से रिहाई के बाद अब पार्टी ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति लेने की तैयारी की है। सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह आज (सोमवार) सुबह 10 बजे सौरव दास, वकील और अन्य पार्टी नेताओं के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे।
आशुतोष रांका के मुताबिक, पार्टी नेता पुलिस से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख देने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस 24 घंटे के भीतर प्रदर्शन के लिए तारीख दे सकती है, अन्यथा सीजेपी खुद प्रदर्शन का अगला आह्वान करेगी। सीजेपी नेताओं के इस ऐलान के बाद अब दिल्ली पुलिस के रुख पर नजर रहेगी। फिलहाल जंतर-मंतर परकिसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। वहां बीएनएसएस की धारा 163 लागू है।
दरअसल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने रविवार को कहा कि वह और संगठन के अन्य नेता जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की खातिर तारीख मांगने के लिए आज दिल्ली पुलिस से संपर्क करेंगे। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में रांका ने कहा कि वह, सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास, कानूनी टीम की प्रमुख रत्ना सिंह और अन्य नेताओं के साथ आज सुबह 10 बजे संसद मार्ग थाना जाएंगे ताकि प्रदर्शन के लिए तारीख मांगी जा सके। आशुतोष रांका ने कहा, दिल्ली पुलिस हमें 24 घंटे के भीतर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए तारीख दे सकती है, वरना सीजेपी नये प्रदर्शन का आह्वान करेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए सीजेपी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की योजना बनाई थी।लगाया।





