देहरादून। कंटेनर सहित चार वाहनों के आपस में टकराने से एक की मौत हो गयी जबकि चार गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसा गत रात्रि करीब ग्यारह बजे सहारपुर से पिकअप वाहन देहरादून की ओर आ रहा था। जब वह आशा रोहडी चैकपोस्ट के पास पहुंचा तो अचानल पिकअप के ब्रेक जाम हो गये। पिकअप वाहन के अचानक से रूकने से पीछे से आ रहे एक ट्रक और कार आपस में भिड गये इसी दौरान दून की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एक कंटेनर भी पिकअप से टकरा गया जिससे पिकअप सडक किनारे खड्ड में जा गिरी। जिससे पिकअप के चालक सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका बेटा सुधांशु गम्भीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर के बैरियर से टकराने से पास में ही खडे जीएसटी विभाग के कर्मचारी सुमन दास नवीन मेहर व पीआरडी जवान घायल हो गये। इस हादसे से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी और काफी समय तक यातायात भी बाधित हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




