Home News Posts उत्तराखंड खाई में गिरी कार, पांच की मौत घायल !

खाई में गिरी कार, पांच की मौत घायल !

0
26

पौड़ी। सड़क हादसें आज सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा पांच लोगों की मौत हो गयी वहीं गम्भीर रूप से एक बच्चा घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर मृतकों व घायल बच्चे का बाहर निकाला व अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सड़क हादसे का यह मामला देवप्रयाग—पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप घटित हुआ है। यहंा एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। एक घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह एक कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग छह—सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। देवप्रयाग—पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय निवासियों ने बिना समय गंवाए घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। टीम ने खाई से पांच शव बरामद किए हैं। जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here