Home News Posts उत्तराखंड सिलेंडर फटने से पांच झुलसे

सिलेंडर फटने से पांच झुलसे

0
408

देहरादून। घर में रखा सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मामला पटेलनगर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह पटेलनगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी, पूर्वी पटेल नगर में एक घर में ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर दो व्यस्क और तीन बच्चे झुलसे हुए थे, जिन्हें 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही मौके पर फॉरेंसिक टीम व बीडीएस टीम को भी जांच हेतु बुलाया गया तो प्रकाश में आया कि एक छोटे से कमरे में घायल विजय साहू अपने बच्चों सहित रहता था। रात्रि से कमरे के खिड़की दरवाजे पूरी तरह से बंद थे। उसी कमरे में खाने के गैस सिलिंडर चूल्हा लगा हुआ है, जिसमे से रात्रि से धीरे धीरे गैस रिसाव होता रहा और सुबह 6.45 बजे के आस पास बिजली के स्विच में लगी नंगी तार में हल्की सी स्पार्किंग होने पर कमरे में गैस में आग लग गई और धमाका हुआ, जिस कारण परिवारजन झुलस गए और एक दीवार का हिस्सा व दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों के नाम विजय साहू (38) पुत्र अशरफी लाल निवासी ग्राम असहीपुर थाना व जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश हाल टपरी थाना पटेलनगर देहरादून, सुनीता(35) पत्नी विजय साहू, अमर उम्र 11 साल, सनी उम्र्र 8 वर्ष व अनामिका्र 8 वर्ष बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here