Home ताजा ख़बर पहले सिसौदिया की गर्दन पकडी अब केजरीवाल से भी किया दुर्व्यवहार

पहले सिसौदिया की गर्दन पकडी अब केजरीवाल से भी किया दुर्व्यवहार

0
522


नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में है। बीते दिन सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 6 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। हालांकि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ पुलिस अफसर एके सिंह का नाम एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गया है। ये वही एके सिंह हैं, जिन्होंने पिछले साल फरवरी में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी गर्दन पकड़ ली थी। मामला कैमरे में कैद हुआ तो पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। दिल्ली पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात एके सिंह पर अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मुखर हो गए हैं। सीएम केजरीवाल ने एके सिंह पर रिमांड के दौरान दुर्वयव्हार करने का आरोप लगाया है। यही नहीं केजरीवाल ने एके सिंह को उनकी सिक्योरिटी से हटाने की भी मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here