Home News Posts शराब की दुकान में लगी आग

शराब की दुकान में लगी आग

0
52

नैनीताल। शराब की दुकान में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर सर्विस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की इस घटना में लाखों रूपये के नुकसान होने की आंशका जताई गयी है।
जानकारी के अनुसार देर रात तिकोनिया स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। सड़क से गुजरते लोगों ने जब दुकान से आग की लपटे उठती हुई देखी तो पुलिस व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल के तीन वाहनों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर भरा हुआ गैस सिलेंडर भी मौजूद था जिसे दमकल कर्मियों ने अपनी जान पर खेल कर बाहर निकाला और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक आग से लाखोंं का माल जलकर राख हो गया वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here