- एक बदमाश के पांव में लगी गोली, दूसरा फरार
हरिद्वार। गश्त के दौरान देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। जिसमें एक बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके कब्जे से एक तंमचा, दो खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश जारी है। दोनो आरोपी बदमाश 9 जून को अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। जिनसे पीड़ित का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात थाना बुग्गावाला पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस यूपी बार्डर से थाना क्षेत्रान्तर्गत बंजारावाला की ओर जा रही थी तो इस दौरान पुलिस को बंजारावाला की ओर से बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो बाइक सवार लोगों ने पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोंक दिया गया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल—बाल बचे, बदमाशों को ललकारते हुए बचाव में फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है।
घायल बदमाश से नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार बताया जिसके कब्जे से एक तमंचा, 2 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस बरामद किये गये। पुलिस के अनुसार आरोपी बदमाश बीती 9 जून को अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे जिनसे मामले से सम्बंधित पीडित का मोबाईल फोन बरामद हुआ है। वहीं फरार बदमाश का नाम गुलजार निवासी खेडीशिकोहपुर थाना भगवानपुर बताया गया है। घायल बदमाश को उपचार हेतु सिविल अस्पताल रूडकी ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। फरार बदमाश की तलाश हेतू पुलिस की टीम द्वारा कॉम्बिग जारी है।




