Home News Posts उत्तराखंड मुठभेड़ में गोली लगने के बाद फरार चल रहा नशा तस्कर गिरफ्तार

मुठभेड़ में गोली लगने के बाद फरार चल रहा नशा तस्कर गिरफ्तार

0
90


आरोपी के नाबालिग बेटे को पुलिस ने लिया संरक्षण में


उधमसिंहनगर। नशा तस्करी मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने फरार चल रहे एक नशा तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान नशा तस्कर को गोली लगी है, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस व एक बाइक बरामद की है।
बता दें कि बीते 24 मार्च को एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर द्वारा चेकिंग के दौरान करतारपुर रोड तिराहा पुलिया पर एक स्कूटी को रोका गया, जिसे एक नाबालिग चला रहा था। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। नाबालिग द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त स्मैक उसके पिता शाकिर अली उर्फ नक्टा व मां शाईन द्वारा किसी व्यक्ति को देने हेतु भेजी गई थी। मामले में एएनटीएफ टीम द्वारा कोतवाली गदरपुर में मुकदमा दर्ज करा कर शाकिर अली उर्फ नक्टा की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश मेे जुटी पुलिस टीम द्वारा पुलिस टीम द्वारा एक सूचना के बाद चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम कलकत्ती खानपुर तिराहा के पास आरोपी शाकिर उर्फ नक्टा को घेर लिया गया जिसने पुलिस टीम पर फायर कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कनकटृा चौराहा से आगे कुईखेड़ी मार्ग पर श्मशान घाट के पास उसकी मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। घायल आरोपी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here