Home News Posts उत्तराखंड भाजपा—बसपा के छह कद्दावर नेता कांग्रेस में शामिल

भाजपा—बसपा के छह कद्दावर नेता कांग्रेस में शामिल

0
106


प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार से जनता ेंमें फैल रहा अविश्वासःकुमरी श्ौलजा

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी व बसपा के छह कद्दावर नेताआें ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी श्ौलजा ने कहा कि प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से अविश्वास पैदा हो गया है।
आज यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी श्ौलजा ने बताया कि भाजपा के दो बार के विधायक रहे राजकुमार ठकराल, सितारगंज से बसपा नेता नारायण पाल, भाजपा के भीमलाल आर्य, रूडकी से मेयर रहे भाजपा के गौरव गोयल, भीमताल से लखन सिंह, मसूरी पालिका अध्यक्ष रहे अनुज गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी पर अपनी आसथा व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये हैं।
इस मौके पर कुमारी श्ौलजा ने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार से जनता में अविश्वास फैल गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता इनके खिलाफ सडकों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और आम जनता उनके साथ खडी होकर अभिनंदन कर रही है। यही नहीं इनके भ्रष्टाचारों को विधानसभा में उठाया जा रहा है जिससे विधानसभा में टकराव की स्थिति पैदा होती है। आज विधानसभा में मुख्यमंत्री बैक फुट पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान अंकिता भण्डारी जैसे कई कांड हो गये हैं जिससे लोगों में रोष है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए उनके नेता राहुल गांधी चट्टान की तरह खडे है और देश की जनता उनको ताकत देने के लिए साथ खडी है। जिसके चलते 2027 में कांग्रेस की वापसी होगी। यह बदलाव का संकते है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अहंकारी हो गयी है। महंगाई, भ्रष्टाचार के चलते जनता इनसे त्रस्त हो गयी है। जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। आज कांग्रेस के पास मजबूत जनाधार दिखायी दे रहा है। जिसके चलते 2027 में कांग्रेस वापस आयेगी और जनता को इनके भ्रष्टाचार से मुक्ती दिलायेगी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, तिलक राज बेहड, मनोज यादव आदि भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here