Home News Posts उत्तराखंड हाथों में चापड़ लेकर वाहन चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी

हाथों में चापड़ लेकर वाहन चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी

0
145

देहरादून। हाथों में चापड़ लेकर वाहन चलाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल वायरल हुआ था। जिसमें एक कार चालक कार से बाहर अपने हाथ में चापड़ (बड़ा चाकू) लेकर वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वाहन चालक की तलाश कर उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिस पर प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के बाद वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से वीडियो में दिख रहे चापड़ को पुलिस द्वारा बरामद किया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अक्षांश सकलानी पुत्र स्व. अजय मोहन सकलानी निवासी बाल शिक्षा निकेतन कौलागढ़, थाना गड़ी कैंट, देहरादून बताया। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here