Home News Posts उत्तराखंड एसएसपी के नेतृत्व में वीकेंड में जारी है दून पुलिस की...

एसएसपी के नेतृत्व में वीकेंड में जारी है दून पुलिस की नाईट स्ट्राइक

0
13


यातायात नियमों के उल्लंघन पर 91 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान

देहरादून। पुलिस ने नाईट स्ट्राइक चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 91 वाहन चालकों का एमवी एक्ट में चालान कर 68500 का जुर्माना वसूल किया।
आज यहां मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान ट्टऑपेरशन प्रहार’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने—अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग—अलग टीमों द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु उनके ठिकानों पर औचक छापेमारी की कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डालनवाला पुलिस द्वारा रात्रि में पब/बार/रेस्टोरेंट की चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत क्लदेंजल क्लब 90 बार के संचालक द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी बार को संचालित करने पर संचालक का 83 पुलिस अधिनयम में तथा बार मे डीजे बजा रहे 02 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान किये गए। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में घूम रहे सभी वाहनो/ व्यक्तियों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की गई। इस दौरान पुलिस टीमो द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 35 वाहन चालकों को अलग— अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 38 वाहनों को सीज किया गया, साथ 91 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 68500 का जुर्माना वसूला गया तथा 40 वाहन चालकों के न्यायालय के चालान किये गए। इस दौरान देर रात्रि में घूम रहे 600 से अधिक व्यक्तियों को पुलिस द्वारा चौक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा अलग—अलग थाना क्षेत्र में 75 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 18750 रूपये का जुर्माना वसूला गया, इसके अतिरिक्त 18 संदिग्धों को 172 इदेे में हिरासत में लेते हुए थानों पर लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here