Home News Posts उत्तराखंड शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गांधी पार्क में प्रदर्शन

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गांधी पार्क में प्रदर्शन

0
51

देहरादून। नीट परीक्षा में पेपर लीक और बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं में गड़बड़ियों ने देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं ने युवाओं के बीच निराशा, असुरक्षा और व्यवस्था के प्रति अविश्वास का माहौल पैदा किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले चार वर्षों के दौरान नीट परीक्षा से जुड़े पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, लेकिन शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अब जब देशभर के युवा सड़कों पर उतरकर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, तब केवल अधिकारियों के तबादले कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अब बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिससे 12वीं कक्षा के लाखों विघार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। आज देश के लाखों छात्र और युवा पेपर लीक तथा परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों से परेशान होकर सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब भी अपने पद पर बने हुए हैं। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें, विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित किया जाए तथा परीक्षा प्रक्रिया में शामिल दोषी कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वक्ताओं ने कहा कि जब तक जवाबदेही तय नहीं की जाती और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। विरोध प्रदर्शन में मोहित डिमरी, कमला पंत, निर्मला बिष्ट, सुजाता पॉल, तुषार, हरेंद्र कनेरी, सूरज नेगी, पंकज उनियाल, मुकेश बहुगुणा, ललित श्रीवास्तव, स्मृति नेगी, सर्वेश सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और युवा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here