Home News Posts उत्तराखंड देहरादून—दिल्ली एक्सप्रेस वे कल तक के लिए बंद

देहरादून—दिल्ली एक्सप्रेस वे कल तक के लिए बंद

0
46
  • मां डाट काली मंदिर भी नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल को देहरादून आगमन और दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के चलते एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया है। उद्घाटन से पहले गणेशपुर के पास मरम्मत काम पूरा करने के लिए यातायात पर रोक लगाई गई है। देहरादून के मां डाट काली मंदिर को भी मंगलवार दोपहर दो बजे तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।
मंदिर समिति के सेवादार दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई) और गौरव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को देहरादून आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ में दर्शन और पूजा—अर्चना भी करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। रविवार शाम पांच बजे से मंगलवार दोपहर दो बजे तक मंदिर परिसर में आम भक्तों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद ही मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गणेशपुर में सड़क मार्ग की मरम्मत के कारण रविवार से 14 अप्रैल तक देहरादून—दिल्ली एक्सप्रेस—वे को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। देहरादून पुलिस ने आम जनता से डायवर्ट रूटों का प्रयोग करने की अपील की है। देहरादून पुलिस ने रविवार से ही देहरादून—दिल्ली एक्सप्रेस—वे पर यातायात बंद कर रूट डायवर्ट किया गया है। सहारनपुर, रुड़की, दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here