Home News Posts उत्तराखंड जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव

जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव

0
397

रूद्रप्रयाग। जंगल मेंं पेड़ से एक युवक का शव लटका मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गयी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मामला चोपता बाजार से करीब 200 मी. आगे जंगल का है। यहंा कल शाम एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त राजेन्द्र अनार पुत्र स्व. तुला दास ग्राम चिखली जिला पुणे महाराष्ट्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भिजवाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि, मामले में जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here