Home News Posts उत्तराखंड ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की चोरी

ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की चोरी

0
181
  • दीवार तोड़कर घुसे चोर

    हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी चौराहे स्थित राधिका ज्वेलर्स शॉप पर चोरों ने लगभग 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। आरोपियों ने बगल की दुकान किराए में लेकर दीवार तोड़कर ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी की और घटना को अंजाम दिया। घटना का तब खुलासा हुआ, जब रोजाना की तरह शॉप मालिक सुबह दुकान पहुंचा। आनन-फानन में उसके द्वारा घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई।
    जानकारी के मुताबिक, कुसुमखेड़ा चौराहे पर राधिका ज्वेलर्स के नाम से एक शॉप है। शनिवार शाम शॉप मालिक नवनीत शर्मा दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रविवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर उठाया तो दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ था। शोकेस में रखे चांदी और सोने के आभूषण गायब थे। चोरों द्वारा गैस कटर से तिजोरी को काटने का प्रयास किया गया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।
    जैसे ही मामले की सूचना मुखानी पुलिस को लगी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसओ सुशील जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here