Home News Posts उत्तराखंड नशे के खिलाफ कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, गिरफ्तार

नशे के खिलाफ कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, गिरफ्तार

0
387


देहरादून। नशे के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया जहां पर पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर पुलिस लाईन पहुंचाया।
आज यहां पूरे प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में सचिवालय के लिए कूच किया। कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही सेंट जोजेफ स्कूल के पास पहुंचे तो पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। वह वहीं धरने पर बैठ गये। उनका कहना था कि पहले उत्तराखण्ड देवभूमि कहलाता था पर्यटन के नाम से जाना जाता था आज भाजपा सरकार ने नौजवानों को नशे में झोंक दिया। पिछले सात साल से भाजपा सरकार की पहचान शराब कारोबार बन गया है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल से प्रदेश में पुलिस भर्ती नही हुई। आज भाजपा सरकार ने शराब के कारोबार को सबसे ऊपर के पायदान पर लाकर खडा कर दिया है। नौजवान नशे की गिरफ्त में आ गये हैं। आज रोजगार नौजवानों के सामने चुनौती बन गया है। सरकार नौजवानों के हाथों में काम नहीं दे रही बल्कि पूरे प्रदेश में नशे का कारोबार फैलता जा रहा हैं अकेले देहरादून में सौ से अधिक अंग्रेजी शराब के ठेके हैं। इसके साथ ही देसी शराब के ठेके अलग हैं। पहले देहरादून ओएनजीसी, एफआरआई, ओर्डिनेस फैक्ट्री जैसे संस्थानों के नाम से जाना जाता था लेकिन अब प्रदेश को नशे के कारोबार के नाम से जाना जाता है। यह काम नौजवानो को नशे की गिरफ्त में डालने वाली भाजपा सरकार का है। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here