- मृतक की बहन ने सीएम व डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की
पौडी। भानियावाला निवासी जितेन्द्र के आत्महत्या किये जाने के बाद पौडी में उसके शव को लेकर लोगों ने हंगामा खडा कर दिया। वहीं मृतक की बहन मौके पर सीएम व डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड गयी। जिसको सम्भालना पुलिस विभाग के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस गिरगांव तलसारी निवासी जितेन्द्र कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जितेन्द्र काफी समय से अपने परिवार के साथ भानियावाला में रह रहा था। जितेन्द्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर भाजयुमो नेता पर रूपये ठगने, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गत दिवस भाजयुमो के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जितेन्द्र ने भाजयुमो नेता हिमांशू चमोली पर भूमि खरीद फरोख्त के मामले में लाखों रूपया ठगने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। आज जब उसका शव घर पहुंचा तो उसकी बहन ने रो—रोकर मौके पर डीएम व मुख्यमंत्री को आने की मांग की। इस दौरान उसने यह भी धमकी दी कि अगर डीएम व सीएम नहीं आये तो वह भी नदी में कूदकर आत्महत्या कर लेगी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस बल को काफी मशक्कत का सामना करना पडा। लेकिन वह अपनी मांग पर अडी रही कि जब तक सीएम व डीएम मौके पर नहीं पहुंचते तब तक वह शव को नहीं उठाने देगी। बताया जा रहा है कि मृतक जितेन्द्र की बहन का आरोप है कि पुलिस मामले में सही से जांच नहीं कर रही है उसका कहना है कि आरोपी के सत्ता पक्ष से जुड़े होने के कारण पुलिस भी नतमस्तक हो रखी है।




