Home News Posts उत्तराखंड सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा

सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा

0
55
  • राजधानी में सड़क हादसे में कई लोग हुए गंभीर घायल
  • घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हास्पिटल में भर्ती
  • घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए नहीं मिली एंबूलेंस
  • पुलिस ने आटो व ई-रिक्शा से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र के लालपुल के पास सिटी बस ने छह लोगों को रौंद दिया। घटना से लोगों में अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की टक्कर से छह से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद घायल सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए शुरुआत में कोई वाहन चालक तैयार नहीं हुआ। स्थिति ऐसी बन गई कि पुलिस को राह चलते वाहनों को जबरन रुकवाना पड़ा, ताकि घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा जा सके।
बताया जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को ई-रिक्शा और आटो में बैठाकर अस्पताल रवाना किया। दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। कई लोगों ने घायलों की मदद के लिए आगे आकर पुलिस का सहयोग किया। दुर्घटना के कारण क्षेत्र में काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here