Home News Posts उत्तराखंड चारधाम यात्राः आज शाम से खुलेगी केदारनाथ हेली टिकट की बुकिंग

चारधाम यात्राः आज शाम से खुलेगी केदारनाथ हेली टिकट की बुकिंग

0
38

देहरादून। केदारनाथ हेली सेवा 2026 के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के टिकट आईआरसीटीसी वेबसाइट पर आज शाम से बुकिंग प्रकिया शुरू हो जाएगी।
केदारनाथ यात्रा 2026 के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया आज शनिवार, 11 अप्रैल को शाम 6 बजे से शुरू होगी। केदारनाथ यात्रा पर आने की तैयारी कर रहे तीर्थयात्री आज से ही आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन हेली बुकिंग कर सकते हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर तैयार रहें, क्योंकि टिकट कुछ ही मिनटों में फुल हो सकते हैं। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून 2026 तक की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट उपलब्ध होंगे। इसके बाद दूसरे चरण में आगे की तारीखों के लिए बुकिंग खोली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here