Home News Posts उत्तराखंड उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी के आसार

0
516

  • मैदानी जनपदों में कोहरा रहा छाया

देहरादून। उत्तराखण्ड के पहाड़ी जनपदों में आज से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश—बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केन्द्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उधर, देहरादून सहित हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून में दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को खराब मौसम के चलते कैंसिल कर दिया गया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि फ्लाइट को सुबह 9 बजे जौलीग्रांट पहुंचना था। फ्लाइट को सुबह 8 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन धुंध के कारण ऐसा नहीं हो पाया। ये फ्लाइट 180 सीटर थी। केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी मौसम खराब है।
दिसंबर के विदाई से पहले ठंड ने उत्तराखंड को साफ संदेश दे दिया है कि जनवरी आसान नहीं होने वाली। पहाड़ों में बर्फबारी की हलचल और मैदानों में कोहरे की चादर दोनों मिलकर सर्दी के असर को और गहरा कर रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की पूरी संभावना है। ऐसे में आम लोगों को चाहिए कि वे मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें, बेवजह यात्रा से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here