महिला से छेड़छाड़ मामले में कांग्रेस के विधायकों पर मुकदमा दर्ज

0
269

भोपाल। यात्रा के दौरान ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने दो कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि दोनों विधायक आरोपों को गलत बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा विधायक सुनील सर्राफ और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर एक महिला ने रीवा से भोपाल जा रही ट्रेन में उसका हाथ पकड़ने और उनके साथ भोजन करने के लिए कहने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह अपने आठ महीने के बच्चे के साथ ट्रेन के कोच में सो रही थी, तभी दोनों विधायक आए और उसका हाथ पकड़कर अपने साथ भोजन करने को कहा। महिला ने बताया कि सर्राफ और कुशवाहा जोर—जोर से बात कर रहे थे और उसे परेशान कर रहे थे। उसने अपने पति जो कि वकील हैं, से बात की और बाद में जबलपुर रेलवे पुलिस से संपर्क किया। यह घटना रेवांचल एक्सप्रेस में कटनी और दमोह स्टेशन की बीच की है। बताया कि लगभग एक बजे जब ट्रेन सागर स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस कोच में आयी। बताया कि पुलिस ने सर्राफ और कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में कुशवाहा सरार्फ का कहना है कि महिला की शिकायत गलत है। बहरहाल पुलिस ने दोनों विधायकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here