Home News Posts उत्तराखंड कार खाई में गिरी, दो की मौत

कार खाई में गिरी, दो की मौत

0
362

पिथौरागढ़। सड़क दुर्घटना में देर रात एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दूसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग स्थित डूनी से चहज जाने वाले मार्ग का है। जानकारी के अनुसार यहंा देर रात लगभग 11 बजे गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग स्थित डूनी से चहज जाने वाले मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि डूनी निवासी सुरेश सिंह (उम्र 30 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह, निवासी डूनी और पवन सिंह (उम्र 35 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी ग्राम निगलटी गुरुवार दोपहर खटीमा से ब्रेजा कार द्वारा घर को निकले थे। जिनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें कार चालक सुरेश सिंह निवासी ग्राम डूनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गंगोलीहाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायल को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायल युवक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here