Home News Posts उत्तराखंड कार खाई में गिरी, दो युवतियों सहित चार घायल

कार खाई में गिरी, दो युवतियों सहित चार घायल

0
437

देहरादून। मसूरी हाथीपांव कार्ट मैकेंजी रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे कार सवार दो युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दो युवक और दो युवती कार में सवार होकर हाथीपांव रोड से जॉर्ज एवरेस्ट की ओर जा रही थे। तभी नाग मंदिर से एक किलोमीटर आगे एक मोड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे राहगीरों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाल कर 108 की मदद से अस्पताल पहंुचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here