Home News Posts राष्ट्रीय कार दुर्घटना में भाजपा विधायक के बेटे सहित सात एमबीबीएस छात्रों की...

कार दुर्घटना में भाजपा विधायक के बेटे सहित सात एमबीबीएस छात्रों की मौत

0
649

मुंबई। महाराष्ट्र के भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे अविष्कर रहांगदाले सहित सात छात्रों की उस दौरान एक कार दुर्घटना में मौत हो गई जब वे वर्धा जा रहा थे। यह हादसा देर रात करीब 11.30 बजे हुआ। विजय रहांगदाले भंडारा जिले के तिरोडा से भाजपा विधायक हैं। वर्धा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत होलकर ने कहा कि सभी मृतक वर्धा के लिए जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार सेलसुरा के पास एक पुल से नीचे जा गिरी जिसमें सभी कार सवार की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि वे सावंगी मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और जाइलो कार चला रहे थे। छह अन्य छात्रों की पहचान नीरज चौहान, नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्युष सिंह, शुभम जायसवाल और पवन शक्ति के रूप में की गई जो कि सभी एमबीबीएस के छात्र थे। हादसा इतना भीषण था कि वाहन अनियंत्रित होकर पुल तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। हादसे में मारे गए सभी छात्रों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच थी। बता दें कि, महाराष्ट्र में पिछले 48 घंटों में यह तीसरी सड़क दुर्घटना है जिसमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है और इस दौरान कार में सवार कोई व्यक्ति जिंदा नहीं बच सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here